पूविवि के संगोष्ठी भवन में गुरुवार को दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास कराया गया। प्रो. वीके सिंह ने मुख्य अतिथि अंतरीक्ष वैज्ञानिक डा. प्रेमशंकर गोयल और प्रो. डीडी दुबे ने राज्यपाल की भूूमिका निभाई।
पूर्वाभ्यास में गोल्ड मेडल, शोध उपाधि और डिग्री पाने वाले छात्रों के अलावा विद्या और कार्य परिषद के सदस्य शामिल थे। बता दें कि विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह 13 फरवरी को होगा।उधर गुरुवार को प्रेसवार्ता में
कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है। विश्वविद्यालय में छात्रों को बुक बैंक, ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। आनलाइन डिग्री और माइग्रेशन की सुविधा भी शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।
राजभवन से कॉलेजों की संख्या और संबद्धता को आनलाइन करने का निर्देश हुआ है। कॉलेज को निर्देश दे दिया गया है कि वह अपने को अपडेट कर लें। विवि इंटीग्रेटेड बीए/बीएससी और बीएड कोर्स के संचालन की योजना तैयार कर रहा है।
छात्र दोनों पाठ्यक्रम की पढ़ाई एक साथ कर सकेंगे। चालू सत्र से इसे लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा पोषित शोध परियोजनाओं का परिचालन किया है।