फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रवर्तन दल की बढ़ेगी क्षमता, बिजली चोरी पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए एक और प्रवर्तन दल जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके बाद बनारस, प्रयागराज और गोरखपुर के साथ ही बिजली विभाग के विजिलेंस का एक अतिरिक्त प्रवर्तन दल अब जौनपुर को भी मिलेगा। इसके लिए पूर्वांचल-डिस्काम के एडिशनल एसपी विजिलेंस राघवेंद्र मिश्रा ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को प्रस्ताव भेजा है। पिछले महीने हुई बैठक में खुद चेयरमैन ने इन जनपदों में विजिलेंस के प्रवर्तन दल की जरूरत बताई थी।
विज्ञापन

दरअसल, शासन की ओर से निर्देश है कि जिस भी जिले में 24 से अधिक थाने हैं, उन जिलों में विजिलेंस का प्रवर्तन दल गठित किया जाए। 21 जिलों वाले पूर्वांचल-डिस्काम के हर जिलों में एक बिजली थाना है। साथ ही विजिलेंस के कुल 24 प्रवर्तन दल हैं। सभी जिलों में एक प्रवर्तन दल के अलावा वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में दो-दो प्रवर्तन दल हैं। ऐसे में जरूरत के हिसाब से उन्हें अलग-अलग इलाकों में भेजा जाता है। चूंकि जौनपुर जिले में पहले से ही दो सर्किल हैं और वहां दो अधीक्षण अभियंता बैठते हैं। ऐसे में जिले को भी एक अतिरिक्त प्रवर्तन दल उपलब्ध कराने पर विचार चल रहा है। अतिरिक्त प्रवर्तन दल मिल जाने से जहां जिले में चेकिंग अभियान की गति बढ़ेगी वहीं, दूसरी ओर बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा। एडिशनल एसपी विजिलेंस राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले की आबादी को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है, जल्द ही फोर्स मिलेगी।
वाराणसी के भेलूपुर में बैठेंगे मुख्य अभियंता
बढ़ती आबादी को देखते हुए पूर्वांचल डिस्काम ने वाराणसी को दो जोन में बांट दिया। जोन 1 में सिर्फ वाराणसी को रखा गया है। जोन 2 में गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर को शामिल किया गया है। जोन 1 के मुख्य अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला हैं। वहीं, जोन 2 की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता मुकेश गर्ग को दी गई है। जोन 2 के मुख्य अभियंता का कार्यालय वाराणसी के भेलूपुर में बनाया जा रहा है।

09जेएनडी41: सीवर में बच्चे की तलाश करते हुए परिजन व पुलिस। स्त्रोत।

09जेएनडी41: सीवर में बच्चे की तलाश करते हुए परिजन व पुलिस। स्त्रोत।

09जेएनडी41: सीवर में बच्चे की तलाश करते हुए परिजन व पुलिस। स्त्रोत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें