जिले के विभिन्न स्थानों व विद्यालयों की ओर से शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाल कर भूकंप से मरे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान सेंट जेवियर स्कूल व जौनपुर पब्लिक स्कूल की ओर से कैंडल मार्च निकाली गई। कैंडल मार्च शकर मंडी से निकाल टाउनहाल होते हुए चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर पहुंचा।
इस दौरान भूकंप में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ला, अमित, राहुल सिंह, आशा तिवारी, राजेश उपाध्याय, राहिला, रुची आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक नेहरु बोलोद्यान के वाजिदपुर स्थित सिटी आफिस के प्रांगण में हुई। जिसमें नेपाल में हुई भीषण आपदा पर दुख प्रकट किया गया।
इस अवसर पर डा. सूर्य प्रकाश मुन्ना, हरिहर सिंह, डा. ओमप्रकाश सिंह, डा.सीडी सिंह आदि उपस्थित रहे। शाहगंज संवाददाता के अनुसार-समाज सेवी मुस्तकीम अहमद के नेतृत्व में नेपाल भूकंप में मरे लोगों के प्रति कैंडिल मार्च निकाल
कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख रुपये सहित 35 गत्ता बिस्किट, 20 बोरी आटा, 10 बोरा गेहूं, 12 बोरा चावल व 10 बोरी नमक आदि भेजा गया। इस अवसर पर सभासद श्यामजी गुप्ता, हाजी शकील,
रामनाथ चौरसिया, ओमप्रकाश मोदनवाल, त्रिभुवन मोदनवाल, शोभनाथ, संदीप चौरसिया, मोतीलाल व हसन राई आदि उपस्थित रहे।
गौराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार सेंट जेवियर स्कूल की छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। जिसमें नेपाल त्रासदी (भूकंप)से प्रभावित लोगों व मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विद्यालय से कैंडल मार्च निकालकर गौरा चौकी व ग्रामोदय इंटर कालेज होते हुए पुन: विद्यालय में आकर समाप्त हो गई। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रीति सिंह, डायरेक्टर मनीष चंद्रा, अनुपम शुक्ला, नीलम मिश्रा, जेपी सिंह, सीता श्रीवास्तव, हरिशचंद्र, आशुतोष, सत्यम सिंह, अंजली, अदिती, आरती सिंह आदि रहीं।