फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनूपुर पीजी कालेज में 14 छात्रों का कैंपस सलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। जनता महाविद्यालय रतनूपुर परिसर में एक निजी फाइनेंस कंपनी सोनाटा की ओर से बीकाम के 14 छात्रों का कैंपस सलेक्शन किया गया। शुक्रवार को रतनूपुर स्थित जनता महाविद्यालय परिसर में लखनऊ की सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड गोमतीनगर के अधिकारियों द्वारा लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि महाविद्यालय के बीए, बीकाम किए 54 छात्रों ने प्रतिभाग किया। लिखित और साक्षात्कार परीक्षा के बाद 14 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सभी चयनित छात्रों को कंपनी के तरफ से प्रमाण पत्र देकर लखनऊ आने की सूचना दी गई। इस मौके पर अमित सिंह, डा अजय यादव, नीरज सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें