जौनपुर। बीएससी कृषि और एमएससी कृषि द्वितीय सेमेस्टर 2020-22 और चतुर्थ सेमेस्टर 2019-21 की परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन भरने की तैयारी शुरू हो गई है। संबंधित विषय के छात्र 6 से 10 दिसंबर तक परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन किए गए फार्मों के सत्यापन और संशोधन 11 और 12 दिसंबर को किया जाएगा। ऑनलाइन किए गए फार्मों को महाविद्यालय द्वारा समस्त शुल्क लागिन से ऑनलाइन विवि के खाते में जमा करने की तिथि 13 और 14 दिसंबर तय की गई है। विवि में शुल्क सत्यापन, परीक्षा फार्म की हार्ड कापी, नामिनल रोल जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि तय तिथि के अनुसार कालेज आवेदन कराना सुनिश्चित करें।