फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविरार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण व नशा मुक्ति के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय और रामसमुझा पीजी कालेज में आयोजित एनएसएस शिविर में गुरुवार को स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने साफ सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता सहित बेटी पढ़ाओ,पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति आदि के प्रति जागरुक किया। इस दौरान शिविरार्थियों को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

तिलकधारी महिला महाविद्यालय का चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर छठें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान स्वयं सवेकों व सेविकाओं ने चयनित गावों में जाकर लोगों को सफाई, नशामुक्ति, कन्याभ्रूण हत्या आदि के प्रति जागरुक किया। बौद्घिक सत्र में पूविवि के पत्रकारिता और जन संचार के विभागध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि एनएसएस सामुदायिक विकास व व्यक्तित्व विकास करता है। एनएसएस राष्ट्र सेवा का ऐसा माध्यम है, जो सबके बीच रहकर भी मै नहीं आप के सिद्घांत को प्रतिपादित करता है और यह अपने प्रतिक चिन्ह कोर्णाकके सूर्य मंदिर के रथ चक्र को निरंतरता का प्रतीक मानते हुए सभी के बीच सदा गतिमान है। इस अवसर पर डा.राजश्री सिंह, डा.शालिनी सिंह, डा.पूनम सिंह आदि मौजूद रहीं।
उधर , राम समुझ पीजी कालेज के आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शिविरार्थियों ने बेटी बचाओ, पर्यावरण कौशल विकास व शिक्षा व्यवस्था आदि के प्रति लोगों को जागरुक किया। मुख्य अतिथि पूविवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा.विजय कुमार सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर में स्वयं सेवको व सेविकाओं के व्यवहार, आचरण आदि में विशेष परिवर्तन होता है। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डा.रमेश कुमार मिश्र ने किया और प्रबंधक अखिलेश पांडेय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें