फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नामांकन के बाद प्रचार तेज, छुट्टी के दिन घर-घर जाकर किया प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। केराकत अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रचार अभियान तेज हो गया है। रविवार को तहसील बंद रहने के कारण चुनाव मैदान में उतरे अधिवक्ताओं ने पूरे दिन मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया। अध्यक्ष पद के लिए दिनेश शुक्ला एवं सुरेश कुमार के आमने-सामने होने से मुकाबला सीधा और रोचक बन गया है। महामंत्री पद पर हीरेंद्र कुमार यादव, राजवंत एवं जय प्रकाश मौर्य के मैदान में उतरने से त्रिकोणीय संघर्ष के संकेत मिल रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार भारती एवं कृपाशंकर वर्मा अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष यादव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आनंद यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्र एवं लक्ष्मण के बीच मुकाबले की स्थिति बनी हुई है। सह मंत्री पद पर संजय कुमार चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। आय-व्यय निरीक्षक पद पर एकमात्र प्रत्याशी रविकांत यादव और मीडिया प्रभारी पद के लिए बृजेश सोनकर का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव संचालन समिति के अनुसार आगामी दिनों में प्रचार और तेज होगा। रविवार को प्रत्याशियों द्वारा घर-घर पहुंचकर समर्थन मांगे जाने से अधिवक्ता संघ चुनाव पूरी तरह चर्चा के केंद्र में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें