फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 20 जनवरी के बाद परीक्षा केंद्रों पर भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की तैयारी चल रही है। जिले के 206 केंद्रों पर तहसीलवार उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में उत्तर पुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं। उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र आ जाने के बाद छात्र संख्या के हिसाब से परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि जिले में अब तक अ और ब मिलाकर करीब 10 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी हैं। शेष उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र आ जाने के बाद छात्रसंख्या के हिसाब से कांपियां भेजी जाएंगी। किसी परीक्षा केंद्र पर कितने परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, इसकी सूची तैयार कराई जा रही है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 151701 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीते वर्ष जिले में 218 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, इस बार अब तक कुल 5.30 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी हैं। इंटरमीडिएट के लिए लगभग 2.20 लाख अ और 30 हजार ब उत्तर पुस्तिका शामिल हैं। इसी प्रकार हाईस्कूल की कुल 2.80 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटर का कलर पत्रक भी पहुंच गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी और परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक भी परीक्षा केंद्र पर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें