फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन और थर्माकोल की बिक्री के खिलाफ आज से अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सक्रियता से चलाएं। देर शाम अभियान कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में उन्होेंने पॉलिथीन और थर्माकोल के खिलाफ अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग मिल कर काम करें। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी गांव में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा एंटी लारवा का छिड़काव कराएं। जलभराव न होने दें। किसी स्थान पर जलभराव हुआ तो जला मोबिऑयल उस स्थान पर डाल दें। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत को निर्देश दिया कि 27 सितंबर को संपूर्ण जनपद में पॉलीथिन इकट्ठा करने का अभियान चलाएं। सोमवार से पॉलिथीन तथा थर्माकोल बिक्री के खिलाफ अभियान चलाएं। गांव में क्लोरीन की गोलियां बंटवाएं। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों को जागरूक करें। 20 लीटर पानी को उबालकर उसमें एक गोली क्लोरीन डाल दें तथा ठंडा होने पर छानकर इस्तेमाल करें। बैठक में मुख्य सीडीओ अनुपम शुक्ला, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें