फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 47 नए मरीज मिले, 159 को मिली छुट्टी

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के मैरादखान गांव में ग्रामीणों का कोरोना जांच के लिए सैम्नल लेते चिकित्स? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में रविवार को 47 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं पहले से भर्ती 159 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। नए मरीजों के बाद अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 4698 हो गए हैं। इसमें 567 केस एक्टिव हैं। अब तक कोरोना से 59 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन

नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी, जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर कैंप लगाए गए। इसमें सर्दी-खांसी, बुखार, सांस की समस्या से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ बीएल यादव के नेतृत्व में चौकी खुर्द गांव में कैंप लगाकर जांच की। कुल 80 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें 20 की जांच रैपिड एंटीजन किट से की गई, जिसमें चार कोरोना पॉजिटिव मिले। अन्य 60 के सैंपल आरटी पीसीआर से जांच के लिए भेजे गए। टीम में भोलानाथ गुप्ता, रवींद्र प्रताप सिंह, अनीता देवी आदि शामिल रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 2525 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 47 पॉजिटिव आए हैं। अभियान के दौरान 1438 नए सैंपल किए गए। इसे मिलाकर अब तक 136839 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 136022 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें