फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुंबई से घर लौटे तो बिखरा मिला सामान, आभूषण गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर आभूषण पार कर दिया। घटना की जानकारी मकान मालिक संतोष यादव को 27 अगस्त को मुंबई से लौटने के बाद हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संतोष यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 12 अगस्त को अपनी माता को लेकर किसी काम से मुंबई गए थे। घर पर कोई नहीं था। 27 अगस्त को वापस लौटे तो मकान का दरवाजा खोलने पर अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। घर की तलाशी लेने पर उनकी माता के कुछ आभूषण गायब मिले। चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगासागर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें