फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परानापट्टी गांव में पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने एक व्यक्ति को उसके ही घर में घुसकर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पराना पट्टी गांव निवासी कैलाश नाथ का आरोप है कि बीते 25 अगस्त को शाम करीब पांच बजे जब वह अपने घर पर काम कर रहे थे, तभी गांव के ही राजेंद्र प्रसाद, चुटैला और वटेला उनके दरवाजे पर आ गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश में उन लोगों ने उन्हें गाली देते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा। बीच-बचाव करने आईं कैलाश नाथ की बेटियां नीलम, नीसू और चंद्रवती को भी विपक्षियों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पराना पट्टी गांव के राजेंद्र प्रसाद, चुटैला और वटेला के खिलाफ प्राथमिकी की है। इस मामले में कैलाश नाथ के तहरीर पर मेडिकल करवाकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें