फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर के आधार पर कर्मचारी को बुलाएं कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूविवि ने संबद्ध सभी महाविद्यालय को कामकाज के निर्देश जारी किए हैं। विवि प्रशासन ने 15 मई तक के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित रखने को कहा है। सभी प्राचार्य को हिदायत दी गई है कि वह कोविड-19 के बचाव मानकों का कड़ाई से पालन कराएं। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि विवि की तरफ से आयोजित की जा रही परीक्षाओं, प्रायोगिक परीक्षाओं को आगामी 15 मई तक के लिए स्थगित कर दिया जाए। पाठ्यक्रम से संबंधित कक्षाएं शिक्षण कार्य संस्थान परिसर में न होकर ऑनलाइन संचालित करें। परिसर में शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में कुलपति व प्राचार्य की तरफ से निर्णय लिया जाएगा। विवि-महाविद्यालय में कार्यरत समूह ख, ग एवं घ के कर्मियों की 50 फीसद की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए साप्ताहिक रोस्टर इस प्रकार तैयार किया जाए कि ऐसे कर्मी वैकल्पिक रूप से कार्यालय में आए व शेष 50 फीसद कर्मी घर से ही कार्य निष्पादित करेंगे। कुलसचिव ने कुलपति के आदेश पर सभी राजकीय वित्त पोषित स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें