फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री से मिले टीडी कालेज के छात्र

Sun, 06 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी कालेज के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल गौरव सिंह के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव से मिला और्र उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समस्या निवारण की मांग की।
विज्ञापन


छात्रों ने मंत्री को बताया कि प्राचार्य मनमाने तरीके से छात्रों का परीक्षा फार्म जमा कराने से इनकार कर रहे हैं। यदि छात्र परीक्षा नहीं में नहीं बैठ पाए तो उनकी एक वर्ष की पढ़ाई और फीस दोनों बेकार चली जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कालेज में हुए वित्तीय अनियमितता की जानकारी आरटीआई के तहत मांग लिया गया था, प्राचार्य इसी को लेकर नाराज हैं और परीक्षा फार्म जमा कराने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र नेता गौरव सिंह का कहना है कि कालेज में बड़े पैमाने पर सरकारी पैसे की लूट खसोट की जा रही है । छात्रों की सुविधा के लिए कुछ भी नहीं िकया जा रहा है।

कहने के बाद भी कोई कार्य नहीं हो रहा है।  कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि छात्रों का नुकसान नहीं होने पाएगा। इस मौके पर मनीष यादव, सिद्धार्थ सिंह टोनी, गुड्डू सोनकर, भानु मौर्य, शनि श्रीवास्तव,
विज्ञापन


निखिल सिंह, शुभम सिंह सहित कालेज के तमाम छात्र उपस्थित थे। छात्रों कहा कि छात्र आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें