फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुुर: मल्हनी विधानसभा चुनाव में अब कैबिनेट मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर, अनिल राजभर को भाजपा के उप चुनाव भारी

Thu, 10 Sep 2020 12:23 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा के दिग्गज नेता और विधायक पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई जौनपुर के मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को भाजपा ने प्रभारी बनाया है। राजभर समाज के साथ ही भाजपा के युवा चेहरे कैबिनेट मंत्री के प्रभारी बनने से उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर है। हालांकि सहयोगी दल निषाद पार्टी इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रही है, मगर भाजपा भी अपनी राजनीतिक समीकरणों को साधने में जुटी है।

विज्ञापन


दरअसल, जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में उप चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारी के साथ ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उधर, निषाद पार्टी की दावेदारी को देखते हुए भाजपा ने उप चुनाव का प्रभारी घोषित कर अपने इरादे जाहिर किए हैं।

उधर, सूत्रों की मानें तो निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने भाजपा के लखनऊ में उच्च पदस्थ नेताओं से मुलाकात कर इस सीट पर दावा किया है। हालांकि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गठबंधन के तहत यहां प्रत्याशी नहीं उतारा था। ऐसे में उप चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर हार जीत के फैसले तक में चुनाव प्रभारी की भूमिका होगी। ऐसे में वाराणसी के शिवपुर विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के सामने यह बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें