फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कैबिनेट मंत्री ने कलावती के घर किया विश्राम, चाव से खाया बथुआ व मेथी का साग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को जौनपुर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रविवार को रात्रि खुटहन के पिलकिछा गांव में पीएम आवास में विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने कलावती देवी के हाथों से बना बथुआ, मेथी व पालक का साग बड़े चाव से खाया। जब मंत्री ने व्यंजनों की खूब प्रशंसा कि तो महिला के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रात्रि विश्राम कार्यक्रम उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

गांव चलो अभियान के तहत सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पिलकिछा गांव पहुंचकर सबसे पहले बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। यहां जाति, धर्म व मजहब देखकर कोई काम नहीं होता। सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास यही पार्टी की आत्मा है। कैबिनेट मंत्री ने अनुसूचित बस्ती में घर-घर जाकर सबकी समस्याएं पूछी। एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया कि गांव में चौपाल लगाकर सभी समस्याओं का निदान करें। स्वागत प्रधान नरेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर एसडीएम शाहगंज शैलेंद्र कुमार, सीओ अजीत सिंह चौहान, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, लोकसभा संयोजक सुनील तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें