फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन का पालन कर रात 11 बजे तक मना सकते हैं थर्टी फर्स्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी से परेशान हो चुके लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2022 के आगमन पर लोग नई उम्मीदें, नए संकल्प और नई शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं। नए साल को खुशहाल बनाने के लिए लोग तैयार हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से ओमिक्रॉन के संभावित खतरों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने सुनिश्चित कराने की बात कही जा रही है। साथ ही 31 दिसंबर के मद्देनजर होटलों, ढाबों आदि को 50 प्रतिशत क्षमता से खोलने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में धारा 144 लागू है। साथ ही नाइट कर्फ्यू भी है। इसके तहत रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक जनपद में लोगों के निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। उधर, लोग नये साल में नये उम्मीद के साथ कोरोना से छुटकारा पाने का सपना संजोए हैं। वहीं, युवा भी 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। जिसका असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए अतिरिक्त उपाय कर रही है। रोकथाम के उपायों के तहत नए साल की पार्टियों और सार्वजनिक स्थानों पर सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा होटल, पब, क्लब और रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने के लिए कहा गया है। रात के कर्फ्यू के दौरान आवश्यक गतिविधियों जैसे सामान ले जाने वाले वाहनों, बसों, ट्रेनों, होम डिलीवरी को छोड़कर अन्य तरह की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। इस दिशानिर्देश का स्थानीय प्रशासन कड़ाई से पालन कराने की बात कह रहा है। उधर, युवा भी नए साल का जश्न गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। एएसपी सिटी डॉ.संजय कुमार का कहना है कि जनपद में धारा 144 लागू है। रात 11 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। इसके बाद घूमते हुए मिलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। रेस्टोरेंट, होटल आदि में क्षमता का 50 प्रतिशत ही भीड़ हो सकती है। लोगों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें