फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: धर्म छिपाकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, खुलासा होने पर दी श्रद्धा की तरह हत्या की धमकी

Sat, 07 Jan 2023 07:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जौनपुर निवासी युवती ने बताया कि जिम में कार्तिकेय यादव ने उससे दोस्ती की। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अक्सर पैसे मांगता था। एक दिन किसी काम से उसका पहचान पत्र मांगा तो युवती के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पता चला कि युवक का नाम कार्तिकेय नहीं बल्कि अब्दुल कादिर शेख है। 
विज्ञापन
पीड़िता (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसकी मां व एक अन्य युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके ही खाते से बाइक फाइनेंस कराई और वापस मांगने पर श्रद्धा की तरह कई टुकड़े करने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


नेवढ़िया थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में रहकर अध्ययन और अध्यापन का कार्य करती है। बीते दिनों शहर के एक जिम में उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। उसने अपना नाम कार्तिकेय यादव बताया।

ऐसे खुली युवक की पोल

दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी तो युवक अपनी मां से फोन पर बात कराने लगा। बाद में शादी करने की बात कहकर उसने झांसे में रखा और शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच युवक ने कहा कि उसे बाइक की जरूरत है और पैसे नहीं है। जिस पर युवती ने फाइनेंस कराकर बाइक दिला दी।

Trending Videos

इस दौरान आधार कार्ड जमा करते समय पता चला कि वह कार्तिकेय नहीं बल्कि अब्दुल कादिर शेख उर्फ फैसल निवासी बाबूपुर जफराबाद, जौनपुर है। दूसरे धर्म का होने पर युवती को झटका लगा। जब युवती ने शादी न करने की बात कहते हुए बाइक वापस मांगी तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने और श्रद्धा की तरह टुकड़े करने की धमकी दी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अब्दुल कादिर शेख उर्फ फैसल, उसकी मां और एक युवती के खिलाफ दुष्कर्म, षड़यंत्र करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाने के प्रभारी आदेश त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसकी मां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें