फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पेड़ में बांधकर पीटा, सिर गंजा करने से पहले पहुंची पुलिस

Thu, 05 Jan 2023 06:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

प्रेमी जैसे ही प्रेमिका के घर में घुसा, घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। युवक के सिर को गंजा कर ही रहे थे कि मौके पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
पेड़ से बांधकर की पिटाई - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तेजी बाजार थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ऐसी सजा मिली जिसे जानकार लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। प्रेमी जैसे ही प्रेमिका के घर में घुसा, घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। युवक के सिर को गंजा कर ही रहे थे कि मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवक को वहां से आजाद करा कर थाने ले आई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन


मछलीशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का तेजी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग है। दोनों फोन पर खूब बात करते थे। मौका देख कर दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिला करते थे। गुरुवार सुबह भी युवक अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव आ गया।

ग्रामीणों को इस बात की भनक लग गई। युवक जैसे ही प्रेमिका के घर में घुसा वैसे ही परिजनों और ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। मारपीट करने के बाद पेड़ से बांध दिया। पेड़ में बंधे युवक की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

कुछ ग्रामीण उसका सिर भी गंजा करना चाहते थे। कैंची से बाल काट ही रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। वायरल वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को चिन्हित करते हुए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवती से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांध रखा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मुक्त कराया। पीड़ित युवक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अमानवीय कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें