फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर में अवैध शराब अड्डे का भंडाफोड़

Fri, 03 Apr 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के राजपुर रुखार गांव में छापामारकर शराब के अवैध कारोबार का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन ड्रम में भरी 370 लीटर देशी शराब, 45 पेटी पैक बंद  शीशी, ताम हजार खाली शीशी, 5006 ढक्कन, रैपर और शीशी को सील करने की मशीन बरामद हुई है। शराब के अवैध कारोबार में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बरामद शराब की कीमत तीन लाख से अधिक आंकी गई।
विज्ञापन


महराजगंज थानाध्यक्ष शिवानंद यादव को सूचना मिली थी कि राजपुर रुखार गांव में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। एसआई संजीव कुमार, कांस्टेबल सनाउल्लाह, गौतम कुमार, सुभाष यादव, वीरेंद्र कुमार के साथ एसओ दोपहर में मौके पर पहुंचे। गांव में एक स्थान से 70-70 लीटर के दो ड्रम और 230 लीटर की एक ड्रम शराब, 45 पेटी पैक की गई शराब जिसपर ब्लूलाइम का स्टीकर लगा था। तीन  हजार खाली सीशी, 5006 ढक्कन, भारा मात्रा में रैपर और शीशी सील करने की मशीन बरामद हुई। अवैध शराब कारोबार में  लिप्त आरोपी अंगद यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है।
 पुलिस सारा माल मौके पर ही सील कर थाने उठा लाई। मौके से बरामद शराब की कीमत तीन लाख से अधिक बनाई गई है। पुलिस के मुताबिक अवैध शराब के ये कारोबारी देशी शराब को सरकारी ब्रांड के नाम से बेचते थे। वे घर पर ही शीशी में शराब भरकर उसे सील पैक कर अवैध अड्डों से बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें