फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी युगल की शादी

Fri, 03 Apr 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल के लिए शरणगाह के रूप में चर्चित खेतासराय थाने में गुरुवार को एक और प्रेमी युगल ने शादी रचाई। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव समेत कई संभ्रांत नागरिक और युवक-युवती के परिवार के लोग इस शादी के साक्षी बने।
विज्ञापन

 थाना परिसर में ही दोनों ने एक दूसरे के गले में वर माला डाली और जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाई।
खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव निवासी हरिशंकर राजभर और आजमगढ़ जिले के फुलेश गांव निवासी श्रीराम राजभर अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।
वहीं पर हरिशंकर के पुत्र चंद्रभान और श्रीराम की पुत्री सुरेखा का आपस में प्रेम हो गया। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो सबकी सहमति से दोनों परिवारों ने शादी पर सहमति जताई। तय हुआ की शादी धूमधाम से गांव में करेंगे। 9 जून शादी की तारीख भी तय कर ली गई। बेटी की शादी के लिए श्रीराम ने मुंबई से ही कार्ड भी छपवा लिया। दोनों लोग अपने-अपने परिवार के साथ गांव आ गए।
विज्ञापन

घर पर शादी की तैयारी शुरू हो गई तभी किसी बात को लेकर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की बुधवार को अपने पिता के साथ खेतासराय थाने पहुंच गई। उसने थानाध्यक्ष को पूरी कहानी बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें