फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसाई का चांदी से भरा बैग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। चांदी का सामान बेचने आए पश्चिम बंगाल के एक व्यवसाई का चांदी के बर्तन से भरा बैग एक स्वर्ण व्यवसाई की दुकान से गायब हो गया। भुक्तभोगी ने पर चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस स्वर्ण व्यवसाई को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल प्रांत (सिंगौर) के पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बोरई गांव निवासी चांदी व्यवसाई अमर अदक जो चांदी का बर्तन बेचने का काम करता है। रविवार को नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित स्वर्ण व्यवसाई प्रेम सेठ की दुकान पर पहुंचकर चांदी का बर्तन दिखाया और लेन-देन की बात करने लगा। इसी बीच अचानक व्यवसाई का चांदी भरा बैग गायब हो गया। पीड़ित के मुताबिक लगभग एक लाख रुपये मूल्य के चांदी के बर्तन थे। उसका आरोप है कि स्वर्ण व्यवसाई ने उसका चांदी से भरा बैग चुरा लिया। भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वर्ण व्यवसाई को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें