फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा क्षेत्र के पुरेरामजी गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक से टकराने से मंगलवार की रात बाइक सवार व्यवसायी की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

नौपेड़वा बाजार निवासी राजेश कुमार जायसवाल (46) बाजार में ही रहकर सरिया, पतरा आदि का थोक व्यवसाय करते थे। मंगलवार को राजेश बाइक से जौनपुर गए थे। रात में वापस आते समय बाइक पुरेरामजी गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहले से खड़े ट्रक के पीछे से बाइक टकरा गई। इस हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना रात में ही राजेश के परिजनों को दी गई। उधर, ट्रक चालक मौका पाकर वाहन समेत फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। चालक व ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें