फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चली बसें, रोडवेज डिपो में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
रामपुर में जौनपुर मिर्जापुर मार्ग पर जनता कर्फ्यू के चलते पसरा सन्नाटा। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जनता कर्फ्यू के कारण रविवार को रोडवेज डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं हुआ। परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। काशी डिपो की एक बस से 25 यात्री यहां उतरे। काफी इंतजार के बाद भी उन्हें जब कोई साधन नहीं मिला तो कई ने डिपो परिसर में ही रुकना मुनासिब समझा, जबकि कई पैदल की गंतव्य को आगे बढ़े।
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज डिपो से विभिन्न स्थानों के लिए कुल 90 बसों का संचालन होता है। रविवार को सुबह जनता कर्फ्यू में पहले ही बसों का संचालन न होने का एलान किया गया था। सभी बसें रोडवेज के वर्कशाप में खड़ी रहीं। उधर, काशी डिपो की पहुंची एक बस से लगभग 25 यात्री पहुंचे, लेकिन बसों के नहीं चलने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री रोडवेज परिसर में ही रुके। वे जनता कर्फ्यू समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वे बस से अपने घरों को जाएंगे। रोडवेज डिपो पर इन यात्रियों की जांच नहीं की गई। कारण रोडवेज डिपो पर जांच की कोई सुविधा मौजूद नहीं थी।
जनता कर्फ्यू के कारण बसों का संचालन नहीं हो रहा है। दूसरे डिपो से भी कोई बस नहीं आ रही है। सुबह ही काशी डिपो की एक बस से 25 यात्री पहुंचे थे, लेकिन साधन नहीं मिलने से वे रोडवेज डिपो परिसर में ही रुके हुए हैं। - रामलखन पाल, प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें