फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे गड्ढे में उतरी बस, 20 से अधिक लोग घायल

Sat, 06 Nov 2021 06:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जौनपुर के भाऊपुर गहरौल गांव के पास बस की स्टेयरिंग फेल होने से बस सड़क किनारे कीचड़ से भरे गड्ढे में उतर गई। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।
 
विज्ञापन
स्टेयरिंग फेल होने के चलते सड़क किनारे गड्ढे में उतरी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गहरौल गांव के पास सुरियावां से जौनपुर जा रही बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इसके चलते बस सड़क के किनारे कीचड़ से भरे गड्ढे में उतर गई। इसके बाद बस में सवार लोगों के बीच अफरातफरी मच गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


किसी तरह से यात्रियों को बस से नीचे उतारकर दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बस शनिवार को सुबह सुरियावां से जौनपुर जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे रामपुर थाना के भाऊपुर गहरौल गांव के पास उसकी स्टियरिंग फेल हो गई। इससे बेकाबू होकर बस सड़क के नीचे कीचड़ से भरे गड्ढे में चली गई।

गड्ढे में पानी कम होने के कारण किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। बस गड्ढे में जाते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। करीब 20 लोग मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के वक्त बस में करीब 35 लोग सवार थे। बस चालक मन्ना लाल यादव ने बताया कि स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस सड़क के नीचे गड्ढे में चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें