फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बस चालक की आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में शुक्रवार को क्षेत्र के रामपुर निवासी बस चालक की मौत हो गई। वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग शव लेने के लिए तिरुपति बालाजी रवाना हुए। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

रामपुर निवासी मृतक के भाई राजेश सिंह ने बताया कि दिनेश प्रताप सिंह (50) पुत्र यदुनाथ सिंह आंध्र प्रदेश में प्राइवेट बस चालक का काम करते थे। बृहस्पतिवार को रायगढ़ के यात्रियों को दर्शन कराने के लिए बस चलाकर आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी जा रहे थे। जैसे ही आंध्रप्रदेश के त्रिकाल हस्ती मार्केट के समीप बस पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
इसमें शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवासी चालक दिनेश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आंध्रप्रदेश के पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए आंध्रप्रदेश निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें