फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Thu, 27 Aug 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज से नाराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी तिराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


 साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार गुंडा व माफियाओं के इशारे पर चल रही है।

 जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ चुकी है। जनता भय में जीने को विवश है। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव  कट्टरवादी ताकतों से हाथ मिलाकर अपना असली स्वरुप जनता के
विज्ञापन


सामने पेश कर दिया है। जिसका खुद जनता जवाब देगी। इस मौके पर सुरेंद्रवीर, वीक्रम बहादुर सिंह, विशाल सिंह, संदीप सोनकर, छोटेलाल यादव, आफताब अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें