फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जिले की सीमा से सटे सुल्तानपुर के विश्वनाथगंज बाजार में सोमवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की मरने वाले जौनपुर के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तूपुर निवासी जुम्मन और सज्जाद अपने रिश्तेदार से मिलने बिरैली जा रहे थे। विश्वनाथगंज बाजार में दूसरी तरफ से आ रहे जिले के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दूपुर निवासी अजय सिंह की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सज्जाद अली पुत्र सुबराती और अजय सिंह पुत्र कन्हैया सिंह को गंभीर चोट आई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं जुम्मन पुत्र मेहंदी हसन बुरी तरह से घायल हो गया। उसे कादीपुर सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें