फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किया हजारों का माल

Tue, 10 Mar 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली सहित तीन स्थानों पर धावा बोलकर चोरों ने रविवार की रात नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। शहर के सुतहट्टी स्थित पान की दूकान में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी और सामान उड़ा दिया।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के सुतहट्टी चौराहा स्थित बाल मुकुंद की पान की दूकान में सेंध लगाकर चोरों ने दूकान में रखा आठ हजार नकद और सिगरेट, पान मसाला सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

बता दें कि इलाके में हाल के दिनों में चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोग सहम गए हैं। माह भर के अंदर पुस्तक, मोबाइल, पन्नी और पान की दूकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जीरकपुर गांव निवासी रवीद्र बहादुर सिंह और जयप्रकाश के पंपिंगसेट का ताला तोड़कर स्टार्टर, स्टेबलाइजर सहित 25-25 हजार का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें