फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाैनपुर में दो स्थानों पर तड़तड़ाई गोलियां : पशु तस्कर सहित दो बदमाश अरेस्ट, पुलिस पर की थी फायरिंग; एक फरार

Sun, 22 Dec 2024 11:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News : जाैनपुर की चंदवक, केराकत और महाराजगंज थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है। बदमाशों ने सबसे पहले पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए जबकि दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके लिए भी टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाैनपुर के थाना केराकत और चंदवक की संयुक्त पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ में गौ-तस्करी के आरोप में एक तस्कर को घायल कर गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने चोरी की एक बाइक, गौ तस्कर के साथ एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किया है। 

विज्ञापन


घटना बीती रात लगभग एक बजे कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव के पास मोढ़ेला थानागद्दी मार्ग पर हुई है।

केराकत प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक तेज गति से आती हुई दिखी। पुलिस ने रोके जाने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार ने बाइक की गति तेज कर दी और भागने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत चंदवक पुलिस को सूचित कर घेराबंदी की और बाइक को रोकने के लिए सूचित किया। घिर जाने पर बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी करवाई में पुलिस ने फायर किया और गोली बाइक सवार के बाएं पैर में लगी जिससे वह गिर गया।

तलाशी के दौरान देशी तमंचा और दो जिंदा दो खाली कारतूस बाइक सवार के पास में मिला। जिसके बाद उसे सीएचसी केराकत इलाज में लिए ले जाया गया। बाइक सवार की पहचान गौ तस्कर सुफियान पुत्र मैनुद्दीन निवासी लमहन थाना महारजगंज के रुप में पाई गई। सुफियान के खिलाफ जिले के बक्शा, मछलीशहर और केराकत थाने में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

शातिर पशु तस्कर घायल, गिरफ्तार, मौके से साथी फरार 

आए दिन हो रहे क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं से पशु पालक रतजगा करने पर मजबूर थे, ऐसे में पुलिस भी निरंकुश साबित हो रही थी। पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय और पुलिस टीम को सफलता उस समय मिली जब क्षेत्र के राजाबाजार में मंशाराम गुप्ता प्रभारी पुलिस चौकी के साथ भोगीपुर कठार पुलिया बाॅर्डर प्रतापगढ़ गश्त कर रहे थे।

इसी दाैरान प्रतापगढ़ क्षेत्र की ओर से एक मोटर साइकिल आती दिखाई पड़ी। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया गया तो चालक भागने लगा। साथ ही पीछे बैठक बदमाश ने पुलिसवालों पर फायर भी कर दिया। 

थानाध्यक्ष ने सरकारी पिस्टल से एक राउंड फायर किया गया। गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी और वह पुलिया से दस कदम पहले गिर गया। दूसरा बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से प्रतापगढ़ की तरफ भाग गया। टार्च की रोशनी में देखा गया तो बदमाश के बगल एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस जमीन पर पड़ा था।

पूछने पर घायल बदमाश ने आपना नाम शब्बीर पुत्र सत्तार साकिन मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर (जौनपुर) उम्र 45 वर्ष तथा भागे हुए साथी का नाम असीन पुत्र साबिर खान सा. मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर (जौनपुर) बताया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी महाराजगंज जौनपुर भेजा गया। इसके बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें