मुल्ला-टोला मोहल्ले में माैजूद पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
बोला मुस्लिम पक्ष
मुल्ला टोला के कब्रिस्तान में शिवलिंग है। जिसका डीएम के समक्ष हिंदू व मुस्लिम पक्ष में समझौता हुआ था। पहले यहां पीपल के पेड़ के नीचे छोटे-छोट पत्थर हुआ करते थे, जहां लोग पूजा करते थे। 2016 में पीपल का पेड़ गिर गया तो वहां शिवलिंग रखा गया। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी। झूठी अफवाह उड़ाकर सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। - फैसल यासीन, पूर्व सभासद, मुफ्ती मोहल्ला।
इनकी भी सुनें
हिंदू पक्ष की शिकायत पर मुल्ला टोला में जाकर देखा गया। जहां पता चला कि बहुत पहले यहां पर मंदिर में शिवलिंग व पीपल का पेड़ था। पीपल का पेड़ गिर गया तो कमरे भी टूट गए। वर्तमान में खुले में है। यहां लोग निर्माण कराना चाह रहे है। यहां पर रोजाना पूजा नहीं होती, साल में दो से तीन बार कभी पूजा होती है। सतर्कता को देखते हुए प्रकाश व पीएसी बल की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही अस्थायी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। - इंद्रनंदन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।
शिवलिंग क्षतिग्रस्त की सूचना पूरी तरह से गलत है। वहां पूजा पाठ करने में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है। सतर्कता की दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स लगा दी गई है। - अरविंद वर्मा, एडिशनलए एसपी सिटी।