फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, तोड़े गए निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के जेसीज चौराहे से नईगंज तक आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क के चौड़ीकरण का अभियान मंगलवार से तेज हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीडब्लूडी ने सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवाया। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही। कई प्रभावशाली लोगों का निर्माण होने से भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर डटी रही।
विज्ञापन

निर्माणाधीन आजमगढ़ से प्रयागराज और वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग का एक हिस्सा शहर से होकर गुजरता है। वाहनों के बेतहाशा दबाव के चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। मुख्य मार्ग जाम होने से पूरा शहर जाम हो जाता है। जाम से निजात के लिए आजमगढ़ मार्ग पर जेसीज वाजिदपुर और लखनऊ मार्ग पर वाजिदपुर से नईगंज तक चौड़ीकरण का प्रस्ताव बना है। इस रास्ते को फोरलेन किया जाना है। मगर कई जगहों पर अतिक्रमण के कारण निर्माण में बाधा आ रही थी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री की अगुवाई में टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान इलाके में खलबली मची रही। कई स्थानों पर प्रभावशाली लोगों का निर्माण होने के चलते हर कोई बवाल की आशंका जताता रहा। हालांकि भारी फोर्स होने के कारण छिटपुट विवाद के बाद सब मौन साधे रहे।
पीडब्लूडी निर्माण खंड के एक्सईएन जैनू राम ने बताया कि वाजिदपुर से जेसीज तक आधी दूरी में सड़क की दोनों पटरियां खाली कराई गई है। मध्य से 13 मीटर की दूरी नापी गई है। इसी मानक के आधार पर जेसीज तक अभियान चलेगा। इसके बाद वाजिदपुर से पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए नईगंज तक सड़क को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें