फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थानाक्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में मंगलवार को बिजली कर्मचारी का शव फंदे पर लटकता मिला। वह किराए के मकान में रहता था। पिछले दो दिनों से उसके नंबर पर संपर्क नहीं हो रहा था। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह को कारण बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर थानाक्षेत्र के चिउरापुर गांव निवासी दशरथ यादव के पुत्र नीतीश (25) बिजली विभाग के खंड तृतीय में सहायक के पद पर डेढ़ वर्ष से कार्यरत थे। शहर के मियांपुर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। पिछले दो दिनों से उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। सोमवार को वह ड्यूटी पर नहीं आए। मंगलवार को भी वह गैरहाजिर थे। जेई अखिलेश सिंह ने मकान मालिक बलजोर यादव से संपर्क साधा तो उन्होंने कमरा अंदर से बंद होने की जानकारी दी। जेई ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक दरवाजा खोलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई उत्तर न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो नीतीश का शव फंदे से लटक रहा था। मौके से सुसाइड नोट भी मिला। लाइन बाजार एसओ योगेंद्र यादव ने बताया कि सुसाइड नोट में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने का उल्लेख है। घटना की सूचना परिवारवालों को दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें