फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1478 राजस्व गांव बनेगा मॉडल, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में अब राजस्व गांव मॉडल बनेंगे। पंचायत राज विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इन गांवों में कचरा प्रबंधन से लेकर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। शुरुआत में 1478 ग्राम पंचायत को मॉडल बनाने के लिए चयन किया गया है। इसके लिए ग्राम प्रधान और सचिव को कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 21 ब्लाक में कुल 1740 ग्राम पंचायतें हैं। इन गांवों में पंचायती राज विभाग की ओर से पहले चरण में 1478 राजस्व गांवों को चयन कर मॉडल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। गांव को खुले में शौच मुक्त करने एवं साफ-सफाई को लेकर केंद्र सरकार की ओर से 2014 से मुहिम चलाई जा रही है। जिले में अब तक छह लाख से अधिक एकल शौचालय बना दिया गया है इसके अलावा हर गांव में एक-एक सामुदायिक शौचालय बनाए गए। अब स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने की मुहिम शुरू हुई। मॉडल गांव में कूड़ा संग्रहण एवं पृथकीकरण केंद्र, नाली, सोख्ता गड्ढा , सेनेटरी इंप्रूवमेंट, सिमेंटेट डस्बीन, कूड़ा वाहन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना, व्यक्तिगत कंपोस्ट पिट, सामुदायिक कंपोस्ट पिट, स्वच्छता किट, एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समेत आदि कार्य कराया जाएगा।


जिले में 1478 राजस्व गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए चयन किया गया है। इन गांवों में कचरा प्रबंधन से लेकर साफ-सफाई की विशेष मुहिम शुरू होगी। हालांकि जिले के सभी ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 2025 तक समय सीमा तय की गई है, प्रयास है कि इसी साल सभी गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित कर दिया जाएगा। -मनोज कुमार त्यागी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें