फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिल्डर संदीप सिंह का शव पहुंचा गांव, मचा कोहराम

विज्ञापन
लखनऊ से प्रापर्टी डीलर के शव आने पर रोते-बिलखते परिवारीजन। संवाद
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी और लखनऊ में रहकर रियल स्टेट का कारोबार करने वाले संदीप सिंह का शव बृहस्पतिवार को जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन

संदीप सिंह की बुधवार की दोपहर में दो बाइक सवार हमलावरों ने लखनऊ के पीजीआई मार्ग पर कल्ली पश्चिम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की सूचना पर परिजन तत्काल लखनऊ रवाना हो गए थे।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख पुकार मच गई। पत्नी प्रीति सिंह अपने बेटे सार्थक व बेटी शिवी को गले से लगाकर रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी।
विज्ञापन

वह करुण क्रंदन कर विलाप कर रही थी कि अब किसके सहारे पहाड़ जैसी जिंदगी कटेगी। कैसे बच्चों का पालन पोषण होगा। उनकी चीत्कार सुन सभी की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें