फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक पूरा करें पार्क और तालाब का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। डीसी मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के छह गांवों में मनरेगा के तहत बनाए जा रहे पार्क, तालाब सौंदर्यीकरण, पशु शेड, इंटरलॉकिंग, पुलिया और सामूहिक शौचालय का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में तकनीकी खामी पाए जाने पर उन्होंने टीए को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा मंगलवार को छतौरा गांव पहुंच गए। जहां नहर पर निर्माणाधीन पुलिया मानक के अनुरूप नहीं बनाए पर टीए शमशेर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उसके बाद वे मनरेगा पार्क देखने चक बेसहूदासमाफी गांव पहुंचे। जहां काम की गति और तेज बढ़ाने का निर्देश ग्राम प्रधान अजीत यादव को दिया। विद्यालय प्रांगण में तीन सौ छात्रों को एक साथ एमडीएम ग्रहण करने के लिए भोजन शेड बनाकर विधिवत रंगाई पुताई कर आकर्षक बनाने का निर्देश दिया। वह बनुआडीह तालाब, अक्खीपुर और मड़वा मोहिद्दीनपुर गांव में इंटरलॉकिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद कसियापुर गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन और शौचालय देखा। उसरौली गांव में निर्माणाधीन मनरेगा पार्क के निरीक्षण में काम की गति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर किया। प्रधान प्रतिनिधि राजन मिश्रा को 30 नवंबर तक पार्क का काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह सोनल, प्रमोद यादव, राहुल मिश्रा, राजकुमार, अनीश शाह, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें