फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई तक अस्पताल का निर्माण करें पूराः डीएम

Mon, 10 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
निर्माणाधीन जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम डा. बलकार सिंह।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने सोमवार को निर्माणाधीन जिला महिला चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान इंजीनियर को कार्य कीे गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमओ को 15 मई तक भवन तैयार करवाकर चिकित्सा सुविधाओं से लैस करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


    सीएमओ डा. रविन्द्र कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन 100 बेड वाले जिला महिला चिकित्सालय भवन के निर्माण की जिम्मेदारी यूपीएसएसपी को सौंपी गई है। यह अस्पताल 19 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

इस 5 मंजिला भवन में विशेष रुप से नवजात बच्चों के लिए वातानुकूलित व्यवस्था रहेगी। यह निर्माण कार्य 31 मार्च 2017 तक तैयार होना था। जिस पर डीएम ने  मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि 15 मई तक तैयार कराकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर सीएमएस पुरुष डा. एसके पांडेय, सीएमएस महिला डा. लिली श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आईएन तिवारी, डा. संदीप सिंह, डा. रामप्यारे, डा. एके शर्मा, डा. एसके मिश्रा आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें