फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धम् शरणम् गच्छामि के उद्घोष से गूंजा शहर

Tue, 05 May 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा  पर सोमवार को शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अलग अलग संगठनों की ओर से गौतम बुद्ध की झांकी निकाली गई। पूरे दिन शहर ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि ’ के उद्घोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन


हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल परिसर में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक ओपी सिंंह ने गौतम बुद्ध के आदर्शों से सीख लेने की नसीहत दी।

 प्रधानाचार्य डा. वंदना सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध ने सभी को सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए भौतिकता से दूर रहने का उपदेश दिया।

डा. पूनम पांडेय ने कहा कि सभी को उनके  आदर्शों से सीख लेकर समाज निर्माण में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर नेहा सिंह, मधुुलिका सिंह, पुष्पा सिंह, मंजू श्रीवास्तव, सरोज सिंह, ज्योतिसिंह, दिनेश दुबे आदि थे।

अपना दल कार्यालय पर जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश सचिव जगदीश पटेल ने कहा कि तपस्या के बल पर बुद्ध में दुनिया का सच जाना। उनके आदर्श पर हमें चलना चाहिए।
विज्ञापन


 इस मौके पर अनिल पाल, अर्जुन, कमलेश, लालचंद, रण बहादुर, रामचंद्र आदि थे। जिलाध्यक्ष शिवनारायण ने आभार जताया। उधर, प्रियदर्शी अशोक मिशन की ओर से भगवान बुद्ध की शोभा यात्रा निकाली गई।

 शोभा यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन से निकल कर विभिन्न रास्तों से होते हुए खरका बौद्ध विहार में आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोग बुद्धम् शरणम् गच्छामि का नारा लगा रहे थे। शुभारंभ शत्रुघ्न मौर्य ने पंचशील दीप जलाकर किया।

इस मौके पर विद्यासागर मौर्य, डा. उदयनरायण सिंह शाक्य, बाबूराम मौर्या, जगदीश मौर्या, महेंद्र मौर्या, रामजियावन मौर्या, डा.लक्ष्मी प्रसाद मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें