फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी से गुस्साए पार्टी कार्यकर्ता

Fri, 22 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर खरका कालोनी तिराहे पर दयाशंकर सिंह का पुतला दहन करते पार्टी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बसपा की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा से निष्कासित  प्रदेश उपाध्यक्ष की अभद्र टिप्पणी के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा करते हुए जगह-जगह  दयाशंकर सिंह का पुतला जलाया। साथ ही दयाशंकर पर रासुका लगाने की मांग की। शहर में बसपा कार्यकर्ताओं ने खरका कालोनी तिराहे पर दयाशंकर सिंह का  पुतला जलाया।  
विज्ञापन
इस मौके पर महंत अवधेश चंद्र भारद्वाज, संजीव भारती, यज्ञेश चतुर्वेेदी, चंचल ओझा, भोला शंकर, वीरेंद्र कुमार, कन्हैया चौबे, लक्ष्मीनारायण गौतम, स्थावर गौतम, सूरज मिश्रा, मुन् ना सिंह, रमेश भारतीय, राहुल, रतन कुमार, विकास कुमार, राय साहब, बृजेश , सुनील शंकर आदि मौजूद रहे।
  खुटहन में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। इसके पहले बसपा कार्यकर्ताओ ंने सभा की। जिसे संबोधित करते वेद प्रकाश गौतम ने कहा कि नेताओं को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगी तो बसपाई आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

  इस मौके पर विजय बहादुर यादव, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार, राम सिंगार, उमेश, अभयराज, नंदलाल आदि मौजूद रहे। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के धनियामऊ, भोलानगर में पार्टी के कार्यकर्ता बैठक कर भाजपा नेता के बयान की निंदा की। इस मौके पर अमित मिश्र, संतोष मिश्र, आनंद मिश्र, कृष्ण देव उपाध्याय, अच्छे लाल, लाल साहब आदि मौजूद रहे।
  उधर मुंगराबादशाहपुर में बसपा के पूर्व मंत्री सुभाष पांडेय ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बड़ बोले नेताओं का जवाब जनता देगी। मछलीशहर के बसपा नेता रईस अहमद खा ने कहा कि भाजपा का घिनौना चेहरा सबके सामने आ गया है।
  कहा कि भाजपा नेता पर रासुका नही लगाया गया तो बसपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। खेतासराय में भी बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दयाशंकर सिंह का पुतला दहन किया।  उधर, बसपा प्रभारी मुंगराबादशाहपुर सुषमा पटेल मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंंदा की। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता वास करते हैें, बसपा समता समानता और न्याय प्रिय पार्टी है। इसके मुखिया पर इस तरह का घिनौना आरोप ठीक नही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें