तुर्की में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर जंघई पहुंचे रोहित का स्वागत करते गांव के लोग।
अदारी डभिया गांव निवासी सभाजीत यादव के छोटे पुत्र रोहित यादव की तुर्की में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीत कर घर लौटने पर स्वागत किया गया। जंघई स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से उतरते ही लोगों ने फू ल माला से लाद दिया।
रोहित को गोधना बाजार, अदारी, जगदीशपुर, बंधवा बाजार में बैंड बाजे के साथ घोड़े पर बैठाकर घुमाया गया। गोधना तिराहे पर बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। अपने स्वागत के दौरान रोहित यादव ने कहा की लोगों ने जो प्यार दिया उससे हमें और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
स्वागत करने वालों मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव, राम आसरे यादव, सन्तोष बिन्द, लालजी यादव, सभाजीत यादव, ओम प्रकाश यादव, पप्पू यादव, जनार्दन यादव, सुरेश कुमार, अखिलेश सिंह आदि रहे।