फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सांसद ने की गडकरी की तारीफ, पीएम मोदी की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनके जन्मदिन पर बधाई देने वाले गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की, हालांकि इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की।
विज्ञापन

मियांपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि जो अच्छा काम करेगा उसकी तारीफ होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अच्छा काम करते हैं, उनकी हम तारीफ करते हैं। खुलेआम करते हैं, डंके की चोट पर करते हैं और करते रहेंगे, क्योंकि जो जनता के हित में काम करेगा वो प्रशंसा का पात्र होगा। उन्होंने हमारे अनुरोध पर जनपद के लोगों के लिए सात फ्लाईओवर स्वीकृत किए। उनका विपक्ष के लोग भी पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने जो कदम उठाए वो सफल नहीं हुए, चाहे वह नोटबंदी का हो या कोरोना काल में लॉकडाउन का। पीएम ने लॉकडाउन के दौरान यह नहीं सोचा कि मजदूर कहां जाएंगे। वे हफ्ते दस दिन का समय दे देते तो क्या हो जाता। मजदूरों के लिए भाजपा के लोग सोचते ही नहीं, बस कहते हैं।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री हवाई बातें करते हैं। आंबेडकर की बात करते हैं, लेकिन नीचे से छुरी चलाते हैं। आरक्षण काट देते हैं। वे कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। सांसद ने कहा कि जौनपुर समेत सभी स्थानों पर प्रशासन को पहले जो पक्के अतिक्रमण हैं उसे हटाने का माद्दा रखना चाहिए। उन्हें चिन्हित करके कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद ठेला-खोंमचे वाले छोटे स्तर पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया चाहिए, लेकिन इसके पहले उनके लिए व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें