फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान ने टीटीई व आरपीएफ के सिपाही को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे बीएसएफ के जवान की बुधवार की रात टीटीई से विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे आरपीएफ का जवान मौके पर पहुंचा तो बीएसएफ जवान ने उसको भी पीट दिया। ट्रेन शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंची तो कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने मारपीट के आरोपी बीएसएफ के जवान व उसके भाई को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में बीएसएफ का जवान आनंद पांडेय निवासी उदवंत नगर जनपद आरा बिहार अपने भाई मुन्ना पांडेय के साथ यात्रा कर रहा था। ट्रेन जौनपुर जंक्शन से आगे बढ़ी तो उक्त कोच में टिकट चेक करने के लिए टीटीई पहुंचा। जिसने बीएसएफ के जवान से टिकट दिखाने की बात कही। इस पर टीटीई और बीएसएफ के जवान से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। टीटीई ने घटना की सूचना ट्रेन में ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवान को दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवान शक्ति प्रताप त्रिपाठी से भी बीएसएफ के जवान ने मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ा तो इस बात की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने ट्रेन से बीएसएफ के जवान व उसके भाई को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें