फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता के साथ हैवानियत: दुष्कर्म का विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, खून से लथपथ जंगल में मिली

Mon, 27 Mar 2023 04:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 जौनपुर के एक गांव में नवविवाहिता को दुष्कर्म का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपी ने मारने-पीटने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। पीड़िता चीखती-चिल्लाती रह गई मगर कोई मदद को नहीं आ सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले से नवविवाहिता के साथ हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता को दुष्कर्म का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपी ने मारने-पीटने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। वह जमीन पर गिरकर चीखती-चिल्लाती रह गई मगर कोई मदद को नहीं आ सका। इधर, आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


परिजनों को जानकारी हुई तो खून से लथपथ कराहती युवती को आननफानन अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। तहरीर के मुताबिक, गांव निवासी 24 वर्षीय विवाहिता रविवार अपराह्न करीब चार बजे घर से कुछ दूर खेत में शौच के लिए गई थी।

शौच के लिए जंगल गई थी विवाहिता

इसी दौरान कटहरी गांव निवासी कुंवर चौहान ने विवाहिता को दबोच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। नवविवाहिता ने विरोध किया तो मारने-पीटने लगा। वो जब शोर मचाने लगी तो मुंह पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद कुंवर चौहान ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी गायक समर सिंह ने बर्बाद किया...आकांक्षा दुबे की मां ने जो कहा वो जानकर कलेजा फट जाएगा

विज्ञापन

वह बुरी तरह लहूलुहान होकर गिरी पड़ी थी। दर्द के मारे चीख-चिल्ला रही थी। आरोपी मौके से फरार हो गया। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर गए। उन्होंने देखा कि वह वहां लहूलुहान होकर अचेतावस्था में है। किसी तरह चारपाई से उसे घर लाए। आननफनन 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करने के बाद गंभीर हालात होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पीड़िता के पति ने गांव निवासी कुंवर चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें