वह बुरी तरह लहूलुहान होकर गिरी पड़ी थी। दर्द के मारे चीख-चिल्ला रही थी। आरोपी मौके से फरार हो गया। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर गए। उन्होंने देखा कि वह वहां लहूलुहान होकर अचेतावस्था में है। किसी तरह चारपाई से उसे घर लाए। आननफनन 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया।
चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करने के बाद गंभीर हालात होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पीड़िता के पति ने गांव निवासी कुंवर चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी फरार है।