फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हैवानियत की हदें पार, 12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी (जौनपुर)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। घटना उस समय हुई जब छात्रा के परिजन खेत में काम करने गए थे। आरोप है कि गांव के ही एक युवक, अनुभव सिंह ने इस स्थिति का फायदा उठाकर छात्रा के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। परिजनों के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने पूर्व में भी ऐसी कोशिश की थी लेकिन सामाजिक दबाव के कारण उस समय मामला दर्ज नहीं कराया जा सका था। कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें