फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर निकाले गए मशाल जुलूस में शामिल शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर से एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न हुआ। हाथों में मशाल थामे शिक्षक और शिक्षिकाओं ने ‘सेवा सुरक्षा कैसे पाई-संघर्षों से बलिदानों से’ और ‘नो टेट आरटीई एक्ट’ जैसे नारों के साथ आवाज बुलंद की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉ. राजेश सिंह मुन्ना, संजय सिंह और डॉ. हेमंत सिंह ने स्पष्ट किया कि शिक्षक अपने अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करेंगे। जुलूस में सुशील उपाध्याय, राममूरत यादव और सुधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें