क्षेत्र के कुतुलूपुर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर जेठ-जेठानी ने मिलकर देवरानी को पीटकर घायल कर दिया। देवरानी ने अपने जेठ-जेठानी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के कुतुलूपुर गांव निवासी कविता चौहान (35) पत्नी सतीश का अपने जेठ से जमीन विवाद चल रहा है। उसी जमीन को लेकर जेठ-जेठानी ने कविता को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। कविता का सिर फट गया। कविता का पति सतीश चौहान रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। पत्नी घर पर अकेली अपनी तीन साल की लड़की के साथ रहती है। महिला ने मारने-पीटने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।