जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने देवर पर अपनी किशोरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद