फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इंटरनेशनल ताइक्वांडो में भाई-बहन ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला।
विज्ञापन

गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्धीकपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी भाई-बहन को थाईलैंड में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ी थाईलैंड में आयोजित 9वी हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक हासिल किया था और भारत का मान बढ़ाया था। गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी शिवानी पांडेय और अश्विन पांडेय ने को सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने माला पहनाकर व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक थाईलैंड में हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। जिसमें भारत की ओर से ताइक्वांडो खिलाड़ी भाई-बहन शिवानी पांडेय और अश्वनी पांडेय का चयन हुआ था। दोनों खिलाड़ियों ने टी-1 रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। जिन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। जिससे भारत का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढाया। गुलाबी देवी पीजी कॉलेज के दोनों भाई बहन स्नातक के छात्र रहे और वर्तमान में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मे शिवानी पांडेय एमए समाजशास्त्र की छात्रा है, जबकि अश्वनी पांडेय बी.कॉम ऑनर्स के छात्र हैं। कॉलेज के वर्तमान प्रबंधक कृष्ण चंद्र यादव आशीष ने कहा कि आगे किसी भी लक्ष्य हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय परिवार हर संभव सहयोग करेगा। दोनों भाई बहन सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के निवासी हैं। उनके पिता संतोष पांडेय व्यवसायिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें