फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मंडी में अव्यवस्था का आरोप लगाकर किसानों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति मुंगराबादशाहपुर की समस्याओं के लिए ट्रैक्टर और पैदल मार्च निकाला। इसके बाद किसान प्रतिनिधिमंडल ने मंडी समिति के सचिव सुजीत कुमार उपाध्याय को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। किसान नेताओं ने मंडी परिसर में किसानों के लिए बनाए गए टिन शेड को व्यापारियों के कब्जे और अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। इसके अलावा नियमित सफाई, पर्याप्त स्वच्छ पेयजल और विश्राम स्थल की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। बारिश में जलभराव की समस्या से निजात के लिए समुचित जल निकासी व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया। किसानों ने उपज की सही और पारदर्शी तौल सुनिश्चित करने तथा किसी भी तरह की अनधिकृत कटौती या वसूली पर रोक लगाने की मांग की। किसानों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था बनाने और कार्रवाई से किसान प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराने की मांग की गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मराज पटेल, संगठन मंत्री चंद्रबली बिंद, महामंत्री राकेश चंद्र मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष राम सूरत पटेल, राजकुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें